Tuesday, May 3, 2022

द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार |

द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार | What Is Dwirukti Shabd In Hindi

 

द्विरुक्ति शब्द

एक ही उक्ति शब्द जब दो बार उच्चारित होती है, तो उसे द्विरुक्ति कहते हैं। इनकी रचना सार्थक शब्दों की आवृत्ति से होती है। द्विरुक्ति का आशय भी दोहराना होता है।

आइये नीचे एक अनुच्छेद को पढ़ें–
एक वृद्ध धीरे-धीरे चल रहा था। वह बहुत दिनों से बीमार था। घर-घर घूमकर सामान बेचता रहता था। एक दिन उसके बच्चे ने बार-बार बाहर जाने के लिए मना किया, किंतु वह नहीं माना और बाहर निकल गया। वृद्ध हँस-हँसकर बच्चों से बात करता और लाल-लाल, छोटे-छोटे खिलौने उनकी रुचि के अनुसार आसानी से बेचने में सफल हो जाता। उस दिन उसने द्वार-द्वार जाकर सामान बेचा। शाम को जब घर वापस आया तो वह प्रसन्न था। क्योंकि वह बहुत पैसा कमा कर लाया था।
उक्त अनुच्छेद में रेखांकित शब्द–
धीरे-धीरे
घर-घर
बार-बार
हँस-हँस
लाल-लाल
छोटे-छोटे
द्वार-द्वार

ये शब्द दोहराए गए हैं-
अतः ये शब्द द्विरुक्ति शब्द कहलाते हैं।


द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

शब्दों की द्विरुक्ति निम्नलिखित प्रकार की हो सकती है-
1. संज्ञा शब्द की द्विरुक्ति– जब संज्ञा शब्द बार-बार आए तो वहां संज्ञा शब्दों की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– घर-घर, द्वार द्वार
2. सर्वनाम शब्द की द्विरुक्ति– जहाँ कहीं सर्वनाम शब्द दो बार बार बार आए तो वहाँ सर्वनाम द्विरुक्ति होती है।
जैसे– अपना-अपना
3. विशेषण की द्विरुक्ति– विशेषण शब्दों के दो बार साथ साथ आने पर विशेषण की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– छोटे-छोटे, लाल-लाल
4. क्रिया विशेषण संबंधी द्विरुक्ति– जहाँ कहीं क्रिया विशेषण शब्द दो बार एक साथ आए तो वहाँ क्रिया विशेषण द्विरुक्ति होती है।
जैसे– धीरे-धीरे
5. क्रिया शब्द की द्विरुक्ति– जब क्रिया शब्द एक साथ दो बार आते हैं वहां क्रिया शब्द की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– आते-आते जाते-जाते
6. विस्मयादिबोधक शब्द की द्विरुक्ति– जब विस्मयादिबोधक शब्द एक साथ दो बार आ जाएँ वहाँ विस्मयादिबोधक शब्दों की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– हरे-हरे, राम-राम
7. विभक्ति शब्द की द्विरुक्ति– जब साथ साथ आए शब्दों के मध्य विभक्ति का प्रयोग हो वहाँ विभक्ति शब्दों की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– गाँव-का-गाँव, पास ही पास

आपने उक्त द्विरुक्ति शब्दों के बारे में आपने जान लिया है। अब नीचे दिये गये शब्द किस प्रकार की द्विरुक्ति के अंतर्गत आयेंगे? अपना अभ्यास करें।
गिरते-गिरते, खड़े-खड़े, कुछ-न-कुछ, कभी-कभी, कौन-कौन, ठीक-ठोक, मन-ही-मन, दूर-दूर, धीरे-धीरे, कहते-कहते।





















































































No comments:

New Updates

कौनसा पुरुस्कार कब से शुरू हुआ

📚कौनसा पुरुस्कार कब से शुरू हुआ   📚 ╚════════════════════╝ ■  1901➨ नोबेल पुरस्कार ■ 1929 ➨ ऑस्कर अवार्ड ■ 1954 ➨ भारत रत्न ■  1961➨ ज्ञान...