रिमझिम पाठ- 2. जैसा सवाल वैसा जवाब
तुम्हारी बात
(क) ख्वाजा
सरा के तीनों सवालों का क्या कोई और जवाब हो सकता है? अपने मन से सोचकर लिखो|
उत्तर- हाँ, हो सकता है|
(1)
ख्वाजा सरा का पहला सवाल था – ‘संसार का केंद्र कहाँ है?’
इस
सवाल का जवाब हो सकता है – हिमालय की सबसे ऊँची चोटी की सबसे ऊँची जगह ही संसार का
केंद्र है ख्वाजा सरा नाप कर देख ले|
(2)
दूसरा सवाल था – ‘आकाश में कितने तारे है?’
इसका
उत्तर हो सकता है – ‘एक बोरी सरसों में जितने दाने है, आकाश में उतने ही तारे हैं
ख्वाजा सरा दोनों को गिन कर देख सकते हैं|
(3)
तीसरा प्रश्न था – ‘संसार की आबादी कितनी हैं’
इसका
उत्तर हो सकता है – ख्वाजा के सिर और दाढ़ी में जितने बाल हैं, संसार की आबादी
उतनी ही हैं| वह चाहे तो अपनी दाढ़ी और अपना सिर मुंडवाकर गिनती कर ले|”
(ख) अगर तुम ख्वाजा सरा की जगह
पर होते तो बीरबल को हराने के लिए कौन-से सवाल पूछते?
उत्तर- अगर मैं ख्वाजा सरा की जगह होता तो बीरबल को हारने के
लिए यह सवाल पूछता – “बादशाह का कहना है कि बीरबल के मुख है, उसे देश निकाला दे
देना चाहिए| बादशाह ने झूठ बोला या सच?”
नोट – विद्यार्थी अपनी-अपनी इच्छानुसार सफल बनाएँ|
(ग) ख्वाजा सरा का बस चलता तो
बीरबल को हिन्दुस्तान से निकाल देते| अगर तुम्हारा बस चले तो
तुम कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहोगे?
उत्तर- अगर मेरा बस चले तो मैं अपने लिए एक कार ले लूँ और सारी दुनिया की
सैर करूँ| संसार की हर तरह की चॉकलेट अपने फ्रीज में रख लूँ और जब भी चाहे खता
रहूँ| मैं सुपरमैन बन जाऊँ और दुनिया के सारे अपराधियों को पकड़ कर जेल में भर
दूँ|
नीचे लिखे वाक्य पढो –
मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ|
ख्वाजा सरा का बस चलता तो बीरबल को निकाल देते|
बस ! अब रुक जाओ|
बस दो दिन की बात हैं| मैं आ जाऊँगी|
ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द के अर्थ अलग-अलग हैं|
अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ|
(संकेत चल, चल-चल, चला, चलें, चलने, चलती
चलो)
उत्तर- बीच सड़क पर मत चल|
मैं
तो चल – चल कर थक गया|
तुम
बैठो, मैं चला|
चलो, अब पढ़ाई करो|
अब
हमें चलना चाहिए|
इसी
को चलती का नाम गाड़ी कहते है|
कैसे चले, अभिनव तो आया ही नहीं है|
यह
फिल्म बहुत चलेगी|
बढे कहानी
एक दिन अकबर
ने बीरबल से पूछा , “ बीरबल , दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन हैं ? ”
बीरबल ने
क्या कहा होगा कहानी आगे बाढ़ाओं |
उत्तर- एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल दुनिया में सबसे
अधिक शक्तिशाली कौन है?” बीरबल ने कहा – जहाँपनाह! सबसे शक्तिशाली है – गोद में
खेलने वाला छोटा-सा बच्चा|”
अकबर
बोले – “यह तो हो नहीं सकता| जो बालक अपने आप चल-फिर नहीं सकता, वह भला सबसे
ताकतवर कैसे होता है?” दरबारियों ने बादशाह की हाँ में हाँ मिलाई|
“अगर
ऐसा है तो साबित करके दिखाओ|” – अकबर ने कहा|
अगले
दिन बीरबल गोद में एक छोटे-से बच्चे को लेकर दरबार में हाजिर हुए|
अकबर
ने उत्सुकता से पूछा – “बीरबल यह कौन है?”
“हुजूर!
यह एक रिश्तेदार का बच्चा है| उसने विनती की की एक बार बादशाह सलामत उसे अपनी गोद
में ले ले|”
अकबर
ने बच्चे को गोद में ले लिया| थोड़ी देर तक खेलता-खेलता वह बच्चा अकबर की मूँछों
को खींचने लगा|
बीरबल
तुरंत खड़े होकर बोले, “हुजूर! मैंने कहा था ना कि छोटा-सा बच्चा सबसे अधिक
शक्तिशाली होता है| देखिए, इस बच्चे ने आपकी मुँछो को खींच दिया| तब आप ही बताइए,
इसके सिवाय किसमें इतनी हिम्मत है जो आपकी मूँछो को हाथ लगा दे?”
सभी
लोग बीरबल की बुद्धिमानी को प्रशंसा करने लगे|
खोजो कहानियाँ
(क) तुम भी
बीरबल का एक ऐसा ही किस्सा ढूँढो जिसमें वह अपने जवाबों से सबका मुँह बंद कर देता
है|
उत्तर- मुर्गे का अंडा
एक
बार बादशाह अकबर ने सारे दरबारियों के साथ मिलकर बीरबल को हराने की योजना बनाई|
उन्होंने बीरबल को थोड़ी देर के लिए बाहर भेजकर दरबारियों से कहा, “इस टोकरी में
अंडे रखे हैं| आप सभी इस में से एक – एक अंडा निकाल कर अपने पास छिपा लें| बीरबल
के आने पर मैं सभी से तालाब में गोता लगाने को कहूँगा तालाब से बाहर निकलने पर आप
सब यह अंडा मुझे दिखा दे| ऐसा लगे जैसे अंडा आपको तलाब में से ही मिला हो|”
जब
बीरबल बाहर घूमकर वापस आ गए तब बादशाह अकबर ने कहा, “बीरबल! हमें कल रात सपने में
दरबारियों की योग्यता परखने का एक नया तरीका मिला है| पास के तालाब में सभी दरबारी
बारी – बारी से गोता लगाएँगे| जो दरबारी बड़ा वफादार है, उन्हें वहाँ एक-एक अंडा
मिलेगा| जो भी आदमी अंडा लिए बगैर वापस आएगा, वह भरोसे लायक नहीं होगा|”
बादशाह
की बात सुनकर सारे दरबारी खुश हो गए| उन्हें देखकर बीरबल समझ गए कि जरूर कोई न कोई
चाल है|
सारे
दरबारी एक – एक करके तालाब में कु दतें और अपने हाथ में एक अंडा लेकर बाहर आते|
बीरबल ने भी तालाब में गोता लगाया| उन्होंने सोचा की तालाबी में कोई टोकरी रखी
होगी जिसमें अंडे भर दिए होंगे| उन्होंने खूब ढूँढ़ा, परंतु उन्हें कोई टोकरी नहीं
मिली|
जब
बीरबल ने मंत्री बुद्धि लगाई| तालाब के अंदर से पानी के छींटे उड़ाते हुए
‘कुकड़ॅू-कॅू…….कुकड़ॅू-कॅू…….’ करने लगे| बादशाह अकबर बोले, “बीरबल! तुम मुर्गे
की तरह कुकड़ॅू कॅू…. क्यों बोल रहे हो?”
बादशाह
के चेहरे पर हँसीआ गई| सारे दरबारी शर्मिंदा हो गए|
(ख) बीरबल की तरह बहुत से अन्य
व्यक्तियों की हाजिरजवाबी के किस्से प्रसिद्ध हैं| उनके नाम पता करो|
उत्तर- तेनालीराम, मुल्ला नसीरुद्दीन, गोपाल भाँड, शेखचिल्ली, लाला
बुझक्कड़|
एक और शब्द
नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-सा शब्द इस्तेमाल
हो सकता है? खली जगह में लिखो|
उत्तर- बुद्धिमान – समझदार
मुर्ख – बेवकूफ
अभिमान – घमंड
विश्वास – यकीन
संसार – दुनिया
कोशिश – प्रयत्न
मुहावरे
नीचे लिखे
मुहावरों का इस्तेमाल तुम कब-कब कर सकते हो? आपस में चर्चा करो| अब इनका वाक्यों
में इस्तेमाल करो|
(1) नाक़ –
भौंह सिकोड़ना
(2) कलई खुलना
उत्तर- (1) नाक़-भौंह सिकोड़ना – गोबर न नाम सुनते ही
पूनम नाक़-भौंह सिकोड़ने लगती है|
(2)
कलई खुलना – परीक्षा का परिणाम आते ही सोनू
की कलई खुल गई|
No comments:
Post a Comment