मन के भोले - भाले बादल
NCERT Solutions || Class 4 || Hindi || मन के भोले - भाले बादल || कक्षा 4 || हिन्दी
नए शब्द
नीचे दिए गए शब्दों को साफ़ और सुन्दर अक्षरों में तीन बार लिखें I
झब्बर-झब्बर | तोंद |
जोकर | सूँड़ |
कूबड़ | मतवाले |
तूफ़ानी | शैतानी |
ढ़ोलक | ज़िद्दी |
नए शब्द और अर्थ
झब्बर-झब्बर | बड़े और फुलावदार |
जोकर | हँसाने वाला व्यक्ति |
कूबड़ | ऊँट की पीठ |
तूफ़ानी | हलचल मचाने वाले |
ढ़ोलक | एक बाजा |
भोले-भाले | सीधे – सादे |
तोंद | पेट |
ज़िद्दी | ज़िद करने वाला |
सूँड | हाथी की नाक |
मतवाले | मस्त रहने वाले |
शैतानी | शरारत |
नीचे दी गई पंक्तियाँ पूरा करो I
1. कुछ तो लगते हैं ______
कुछ रह-रह __________
कुछ अपने ____________
____________ बरसाते पानी
2. _____________________________
कुछ हाथी- से सूँड उठाए
______________________________
कुछ परियों - से पंख लगाए
3. रह-रहकर छत पर आ जाते
फिर चुपके ऊपर उड़ जाते
_________________________
__________________________
विपरीत शब्द
कविता से ढूंढ कर विपरीत शब्द लिखो
शब्द | विपरीत शब्द |
ज़मीन | ................................................ |
शांत | ................................................. |
सफ़ेद | .................................................. |
जाना | .................................................. |
चतुर | .................................................. |
बुरे | .................................................. |
नीचे दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो I
( हठी , शरारत , भागने , पेट , अच्छे , सरल )
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
दौड़ने | ................................................ |
भोला | ................................................. |
भले | .................................................. |
शैतानी | .................................................. |
ज़िद्दी | .................................................. |
तोंद | .................................................. |
कविता से ढूंढ कर तुकवाले शब्द लिखो
शब्द | तुकवाले शब्द |
फुलाए | ................................................ |
तूफ़ानी | ................................................. |
जाते | .................................................. |
नीचे दिए गए शब्दों में से नुक्तावाले शब्द छाँट कर लिखो I
गुब्बारे शैतानी तूफ़ानी ढोलक ज़िद्दी बादल
दौड़ने आपस तोंद कूबड़ ऊँट सूँड़
चुपके बहुत उड़ बाढ़ भले जोकर
तुम्हारी समझ से
कभी कभी ज़िद्दी बन करके
बाढ़ नदी – नालों में लाते
( क ) बादल नदी – नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे ?
उत्तर :
अत्यधिक बारिश के कारण नदी – नालों में पानी भर जाता है I वही पानी बाढ़ बन कर चारों तरफ बह जाता है I इसी तरह बादल नदी – नालों में बाढ़ लाते होंगे I
नहीं किसी की सुनते कुछ भी
ढोलक – ढोल बजाते बादल
( ख ) बादल ढोल कैसे बजाते होंगे ?
उत्तर :
आकाश में बादलों के टकराने से ढोल बजने की तरह तेज़ आवाज़ होती है I ऐसे ही बादल ढोल बजाते होंगे I
कुछ तो लगते हैं तूफ़ानी
कुछ रह – रह करते शैतानी
( ग ) बादल कैसी शैतानियाँ करते होंगे ?
उत्तर :
बादल समय के हिसाब से अलग अलग रूप धारण करते हैं I कभी शांत दिखाई देते हैं तो कभी गरजते हैं I कभी रिमझिम बारिश करते हैं तो कभी नदी – नालों में बाढ़ लाते हैं I इसी तरह बादल शैतानियाँ करते हैं I
कैसा – कौन
कैसा | कौन | |
सूरज – सी | चमकीली | थाली |
चंदा – सा | गोल | मुखड़ा |
हाथी – सा | मोटा | आदमी |
जोकर – सा | मज़ेदार | बच्चा |
परियों – सा | सुन्दर | पंख |
गुब्बारे – सा | फुला | तोंद |
ढोलक – सा | बजता | डिब्बा |
कविता से आगे
( क ) तूफ़ान क्या होता है ? बादलों को तूफ़ानी क्यों कहा गया है ?
उत्तर :
बारिश के साथ तेज़ हवा को तूफ़ान कहा जाता है I बादल ही तेज़ हवा के साथ बरसात लाते हैं I इसलिए बादलों को तूफ़ानी कहा गया है I
( ख ) साल के किन-किन महीनों में ज़्यादा बादल छाते हैं ?
उत्तर :
साल के जुलाई और अगस्त के महीनों में ज़्यादा बादल छाते हैं I
( ग ) कविता में ‘काले’ बादलों की बात की गई है I क्या बादल सचमुच काले होते हैं ?
उत्तर :
बादल सच में काले नहीं होते हैं I
( घ ) कक्षा में बातचीत करो और बताओ कि बादल किन-किन रंगों के होते हैं I
उत्तर :
बादल सफ़ेद , भूरे और काले रंग के होते हैं I
कैसे – कैसे बादल
कविता में बादलों को ‘भोला’ कहा गया है I इसके अलावा बादलों के लिए और कौन - कौन से शब्दों का इस्तेमाल किया गया है ? नीचे लिखे अधूरे शब्दों को पूरा करो I
म .............................. ज़ि .........................शै ............................. तू ..............................
उत्तर
म त वा ले ज़ि द्दी
शै ता नी तू फ़ा नी
बारिश की आवाज़ें
कुछ अपने थैलों से चुपके
झर – झर – झर बरसाते पानी
पानी के बरसने की आवाज़ है झर – झर – झर !
पानी बरसने की कुछ और आवाज़ें लिखो I
उत्तर :
टिप – टिप – टिप टप – टप – टप
रिमझिम – रिमझिम छम – छम – छम
छर – छर – छर झमाझम – झमाझम
कैसे – कैसे पेड़
बादलों की तरह पेड़ भी अलग - अलग आकार के होते हैं I कोई बरगद - सा फैला हुआ और कोई नारियल के पेड़ जैसा ऊँचा और सीधा I
अपने आसपास अलग – अलग तरह के पेड़ देखो I तुम्हें उनमें कौन-कौन से आकार दिखाई देते हैं ?
उत्तर :
पेड़ अलग-अलग आकार के होते हैं I जैसे –
गोल , सीधा , फैला हुआ , टेड़ा – मेढ़ा , घना , नुकीला, छोटा , बड़ा इत्यादि I
No comments:
Post a Comment